बीटा-2 थाने में दी गई शिकायत में एक छात्रा ने कहा है कि वह अपनी मम्मी और अंकल के साथ कुछ दिन पहले सेक्टर-108 गई थी। कुछ लोगों ने उसका फोटो अंकल के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों ने आपत्तिजनक पोस्ट भी वायरल की।
छात्रा का कहना है कि इससे पहले उसकी मां के साथ भी इसी तरह की हरकत कर चुके हैं। उस दौरान छात्रा की मां का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया था। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रियंका, मोइन खान, एलोन आजमी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।