फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nursery Admission: दिल्ली में नर्सरी दाखिला शुरू, 626 स्कूलों ने जारी नहीं किया मानदंड; ये तारीखें रहेंगी अहम

Thu, 23 Nov 2023 09:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार नर्सरी दाखिले के लिए अधिकतर स्कूलों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की हुई है। कुछ स्कूल ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली में शुरू हुआ नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बेशक 2024-25 के शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है, गुरुवार से निजी स्कूलों में आवेदन फार्म भी जारी होने लगे, लेकिन दिल्ली के 1731 स्कूलों में से करीब 626 स्कूलों में मानदंड जारी नहीं किया है। ऐसे में आवेदकों को इन स्कूलों में दाखिले की क्राइटेरिया पता नहीं चल सकी है। इस पर शिक्षा निदेशालय सख्ती दिखाई। इसकी तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि जो भी निजी स्कूल दाखिले का मानदंड जारी नहीं करेंगे, उनके यहां नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया ही रद्द कर दी जाएगी। इसके लिए निदेशालय ने शुक्रवार तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, अभी तक करीब 1,105 स्कूलों ने ही मानदंड जारी किए हैं। नई दिल्ली के सभी 14 स्कूलों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, पूर्वी दिल्ली के 143 में से 79 स्कूलों ने, पश्चिमी जिले के 295 में से 196 स्कूलों ने, उत्तरी दिल्ली के 735 से स्कूलों ने, दक्षिणी दिल्ली के 518 में से 381 स्कूलों ने, सेंट्रल दिल्ली में 26 में से 23 स्कूलों ने भी अपने मानदंड जारी कर दिए हैं। अब बचे स्कूलों के पास एक दिन शेष है। अगर शुक्रवार तक इन स्कूलों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की तो इनके यहां दाखिले नहीं हो सकेंगे।

फॉर्म लेने स्कूल पहुंचे अभिभावक
इस बार नर्सरी दाखिले के लिए अधिकतर स्कूलों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की हुई है। कुछ स्कूल ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में राजधानी के निजी स्कूलों में अभिभावकों की भीड़ नजर आई। मयूर विहार-3 स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में नर्सरी कक्षा में बेटी का दाखिला फॉर्म लेने आई शांति शर्मा ने बताया कि जैसे ही मुझे पता चला कि फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं, मैं तुरंत यहां दौड़ी आयी। हमारा घर स्कूल से कुछ ही दूरी पर है इसलिए मैं यहां अपनी बेटी का दाखिला करना चाह रही हूं। बच्ची छोटी है , ज्यादा दूर स्कूल होगा तो दिक्कत होगी।

दाखिला कराने में मम्मियां आगे
नर्सरी से लेकर पहली कक्षा की सीटों पर दाखिले के आवेदन फॉर्म लेने स्कूल पहुंचने वाले अभिभावकों में माताएं आगे रहीं। राजधानी के ज्यादातर स्कूलों में बच्चों का दाखिला करने माताएं पहुंची थीं। इनमें से ज्यादातर महिलाओं का कहना था कि पति को काम के लिए जाना पड़ा इस वजह से वह स्कूल आईं हैं। कई अभिभावक फॉर्म लेने के लिए अपने बच्चों को भी साथ लेकर आए थे।

अभिभावको से बातचीत
दिल्ली के विकास मार्ग स्थित बाल मंदिर स्कूल में अपनी बेटी का नर्सरी में दाखिला कराने आईं कुसुम कंडवाल ने कहा कि मेरी एक ही बेटी है और पहले बच्चे का पहली बार स्कूल जाता देखना एक मां के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। आज तो फॉर्म लेने आई हूं उम्मीद है मेरी बेटी का एडमिशन हो जाएगा।

रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पहली क्लास में बेटी का दाखिला कराने आई विद्या पांडे ने कहा कि पति को काम पर जाना था। इसलिए मैं दाखिला फॉर्म लेने आईं हूं। बस बेटे वरूण का दाखिला हो जाए अभी तो यही दुआ है। समय पर दाखिला हो जाएगा तो बच्चा आसानी से पढ़ाई पर ध्यान लगा सकेगा।
विज्ञापन

दाखिला के लिए जरूरी तारिख
रजिस्ट्रेशन की शुरूआत 23 नवंबर 2023
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2023
आवेदन करने वाले बच्चों की पहली सूची 29 दिसंबर 2023
एडमिशन की पहली सूची 12 जनवरी 2024
दाखिले की दूसरी सूची 29 जनवरी 2024
दाखिला समाप्त 8 मार्च 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें