फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिलाः ऑनलाइन आवेदन राहत भी मुसीबत भी

Thu, 23 Jan 2014 08:28 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में नर्सरी दाखिलों की दौड़ में लगभग सौ से ज्यादा नामी स्कूलों ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन


अभिभावक भी अपने समय बचाने के लिए और एक बार में कई स्कूलों के फॉर्म भरने के चक्कर में ऑनलाइनफॉर्म को तरजीह दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:गूगल मैप के फेर में फंस सकता है एडमिशन

हालांकि  कुछ स्कूलों की ओर से उपलब्ध कराया गया ऑनलाइन फॉर्म अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। अभिभावकों की शिकायत है कि फॉर्म एक बार में नहीं खुलता। फॉर्म एक बार खुल भी जाता है तो अक्सर सबमिट करते वक्त अटक जाता है।

स्कूल एडमिशन डॉट कॉम के प्रमुख राजन अरोड़ा कहते हैं कि ऑनलाइन फॉर्म के कारण अक्सर अभिभावकों को दिक्कतें आती हैं। खासकर ऐसे अभिभावकों को जो कि इंटरनेट फ्रेंडली नहीं हैं। ऐसे में अभिभावक यदि कुछ बातों को ध्यान रखें तो फॉर्म आसानी से भरा जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:नर्सरी दाखिलाः बढ़ती जा रही है अभिभावकों की टेंशन

वहीं पैरेंट्स को टेंशन मुक्त करने के लिए आज एक टोल फ्री नंबर 9212600666 जारी किया जा रहा है। इस पर एसएमएस के जरिए अपने प्रश्न को अभिभावक भेज सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से उन्हें कौन सा स्कूल कब ड्रा कर रहा है इसकी जानकारी भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं अभिभावकों को अन्य दिक्कतों से बचाने के लिए मेंबरशिप भी लांच की जा रही हैं। जिसमें न केवल उनके फॉर्म भरके भिजवा दिए जाएंगे। बल्कि उन्हें अन्य जानकारी भी समय-समय पर दी जाती रहेगी।

ऑनलाइन फार्म भरते समय बरती जाने वाली सावधानियां
1. ऑनलाइन फॉर्म भरने का प्रयास तभी करें जब इंटरनेट की समझ हो।
2. उन स्कूलों की सूची बना लें जहां ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हो।
3. ऑनलाइन फार्म भरते समय एक बार मॉक टेस्टिंग कर लें।
4. फॉर्म भरते समय पहले से सारी जानकारी अपने पास रख लें।
5. ध्यान रखें कि एक बार से अधिक बार फार्म भरने पर फार्म निरस्त माना जाएगा।
6. ऑनलाइन फार्म भरते समय हर पेज का प्रिंट आउट लेते जाएं।
7. फार्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर लेना न भूलें, सबूत के तौर पर इसका भी प्रिंट आउट निकाल लें।
8. बिना नंबर के स्कूल सूची में नाम आने पर भी दाखिला नहीं देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें