फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलाश की धुन में सबने कहा 'वॉक ऑन'

Thu, 23 Jan 2014 07:45 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-44 स्थित एपिक सेंटर में बृहस्पतिवार को पलाश सेन के म्यूजिक वीडियो वॉक ऑन की स्क्रिनिंग हुई।
विज्ञापन


इसकी शुरूआत ‘जब जिंदगी खुली है तो वॉक ऑन’ से होती है। यूफोरिया बैंड के डीजे पलाश सेन की दमदार आवाज में वॉक ऑन सांग जब बजता है तो लोगों में जोश भर जाता है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के सामने जब यह वीडियो परदे पर आया तो सभी ने खूब सराहा। पलाश ने स्टेज पर गाकर भी सुनाया।

इस वीडियो को नैस्कॉम और यूफोरिया ने मिलकर तैयार किया है। चार मिनट के वीडियो में किसी प्रोफेशनल कलाकार के नहीं बल्कि आईटी-बीपीओ कंपनियों कर्मचारियों ने काम किया है। इस वीडियो के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग, पैदल चलने और साइकिल की सवारी के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


यूफोरिया बैंड डीजे के पलाश सेन ने बताया कि नैस्कॉम ने उनसे म्यूजिक एलबम बनाने के लिए संपर्क किया था। सेन ने बताया कि सिर्फ म्यूजिक से काम नहीं चलेगा वीडियो होना चाहिए। तभी वीडियो बनाने का तय हुआ। इस म्यूजिक वीडियो को बनाने का काम दो अक्तूबर से शुरू हुआ था। जो सात अक्तूबर तक चला।

इस वीडियो में कुल 200 लोगों ने काम किया। मगर 60 लोगों को मुख्य रूप से प्रस्तुत किया गया। पलाश सेन ने कहा कि गुड़गांव पुलिस ने इसमें उनका काफी साथ दिया। पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल की उन्होंने काफी तारीफ की। इस वीडियो में आलोक मित्तल भी दिखाई देते हैं। पलाश को शिकायत गैलेरिया वालों से है।

उनका कहना है कि यहां के लोगों ने वीडियो तैयार करने में सहयोग नहीं किया। सेन ने कहा कि इस गाना ‘देखो तो दुनिया है कितनी हसीन तुम जो निकले तो थम ना जाना’ सोचने में एक दिन का समय लगा था।
विज्ञापन


मगर वीडियो सोचने में एक महीना लग गया। वीडियो एलबम की एडिटिंग मुंबई में हुई। वीडियो में शुरू से अंत तक महात्मा गांधी दिखाई देते हैं। महात्मा गांधी की भूमिका डीजे भादुड़ी ने निभाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें