मेदांता मेडिसिटी अस्पताल की नर्स के कमरे में जबरन घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
मूलरूप से यूपी के सहारनपुर निवासी पीड़िता मेदांता मेडिसिटी में नर्स है। पीड़िता के मुताबिक, रविवार देरशाम जब वह अस्पताल से घर आ रही थी, घर के पास दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
शराब के नशे में चूर युवकों का विरोध करने के बाद जब वह अपने कमरे पर आ गई तो वे पीछे-पीछे आ गए। आरोप है कि दोनों उसके कमरे में जबरन घुसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।