दिल्ली के कैश कलेक्शन एजेंट संतोष कुमार से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए 9 लाख रुपये लूट लिए थे। अब तक जांच में सामने आया है कि लुटेरे लूट की घटना के बाद घटना स्थल के आसपास लगे किसी भी कैमरे में नहीं दिखे हैं।
औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में शुक्रवार को हुई दिल्ली के कैश कलेक्शन एजेंट से 9 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है। शनिवार को घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस ने घटना स्थल से लेकर आसपास के इलाकों में करीब 115 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनमें कुछ कैमरों में लुटेरों की बाइक दिखाई दे रही है लेकिन फुटेज का एंगल और गुणवत्ता इस प्रकार की नहीं है कि उससे बाइक के नंबर का पता चल सके।
विज्ञापन
दिल्ली के कैश कलेक्शन एजेंट संतोष कुमार से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए 9 लाख रुपये लूट लिए थे। अब तक जांच में सामने आया है कि लुटेरे लूट की घटना के बाद घटना स्थल के आसपास लगे किसी भी कैमरे में नहीं दिखे हैं। परी चौक के आसपास लगे कैमरों में उनकी बाइक दिखाई दी है। इस पर पुलिस मान रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह सूरजपुर या नोएडा की ओर चले गए हों। दूसरी बात यह भी मानी जा रही है कि लूट के बाद बदमाशों ने बाइक को कहीं छिपा दिया हो और वह अन्य किसी माध्यम से यहां से निकल गए हों। इस तरह कई पहलुओं पर घटना की जांच चल रही है। एडीपीसी अशोक कुमार कहते हैं कि लुटेरों की खोजबीन की जा रही है। कई बिंदुओं पर काम चल रहा है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
क्राइम सीन बनाया
घटना को बेहतर तरीके से समझने के लिए जांच कर रही पुलिस टीम ने पीड़ित एजेंट के साथ मौके पर जाकर क्राइम सीन क्रिएट किया। इसमें शोरूम से कैश लेकर आने और वारदात होने व बदमाशों के फरार होने तक के घटनाक्रम को दोहराया गया। इससे अंदाजा लगाया गया कि बदमाश किस रास्ते से आए होंगे और कहां से गए होंगे।