फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: येलो लाइन के छह स्टेशन पर एस्केलेटर की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएमआरसी ने की यात्रियों से लिफ्ट इस्तेमाल करने की अपील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से सफर करते हैं, तो अगले कुछ दिनों तक आपको अपनी यात्रा की योजना थोड़ी बदलनी पड़ सकती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन के छह प्रमुख स्टेशनों पर एस्केलेटर की ओवरहॉलिंग (बड़ी मरम्मत) शुरू की है। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए स्टेशनों पर उपलब्ध लिफ्ट का इस्तेमाल करें और मेट्रो कर्मचारियों का सहयोग करें।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार, अर्जुनगढ़, गुरु द्रोणाचार्य, सिकंदरपुर, एमजी रोड, आईएफएफसीओ चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम स्टेशनों पर एस्केलेटर की मरम्मत का काम चल रहा है। अर्जुनगढ़ स्टेशन पर कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म को जोड़ने वाले एस्केलेटर की ओवरहॉलिंग की जा रही है, जबकि बाकी पांच स्टेशनों पर ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स तक जाने वाले एस्केलेटर की मरम्मत की जा रही है। डीएमआरसी के अधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अतिरिक्त समय लेकर निकलें, स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक सुविधाओं का उपयोग करें और सुचारु संचालन के लिए मेट्रो कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। हालांकि, मरम्मत कार्य कितने दिनों तक चलेगा, इसकी समय-सीमा फिलहाल जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें