फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फरवरी से एनपीआर में दर्ज कराएं नाम

Wed, 29 Jan 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार से नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग सरकारी विभागों के कर्मचारियों की शुरू हो गई है। वसुंधरा में 10 फरवरी से एनपीआर में नाम दर्ज करवाने और आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


लोनी और मुरादनगर में वार्ड के हिसाब से 60 प्रतिशत कार्य खत्म हो चुका है। शासन द्वारा नामित एजेंसी नेलसन इंडिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित त्यागी ने बताया कि फरवरी के अंत में सिटी जोन में कैंप लगाए जाएंगे।

एमबी गर्ल्स स्कूल में कर्मचारियों की तीन दिन की ट्रेनिंग शुरू हुई है। इसके बाद जल्द ही वार्ड के हिसाब से केवाईआर फार्म का वितरण होगा।

अंकित त्यागी के अनुसार वसुंधरा में 10 फरवरी से कैंप लगने शुरू होंगे। शुरुआत में तीन से चार कैंप लगेंगे। नगर निगम से डाटा मांगा गया है।

लोनी में वार्ड 14, 18, 20 और 17 में इसी हफ्ते से कैंप शुरू हो जाएग।वार्ड 4, 7, 11, 33, 9, 19, 30 में कार्य खत्म हो गया है। वहीं खोड़ा में तीन फरवरी से एनपीआर और आधार कार्ड के लिए कैंप लगेंगे। फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की शिकायत प्रशासन से कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें