फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल्द होगा घर का सपना साकार

Wed, 05 Mar 2014 01:31 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 15 साल से घोषित आवास विकास परिषद की अजंतापुरम (लोनी रोड) योजना में आशियाने का इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। परिषद ने 300 एकड़ की योजना का ट्रांसपोर्ट ले-आउट प्लान (टीएलपी) पास कर दिया है।
विज्ञापन


जल्द ही यहां हजारों लोगों को आशियाना मिल सकेगा। आविप के अधीक्षण अभियंता नरसिंह प्रसाद ने बताया कि योजना का ट्रांसपोर्ट ले-आउट फाइनल हो गया है। सभी सडकों का निर्माण जल्द शुरू होगा।

अभी तक ग्राउंड का लेआउट पास हुआ है। जल्द की पूरा लेआउट भी पास किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कुल 300 एकड़ में से 200 एकड़ जमीन सोसायटीज की है। शेष 100 एकड़ जमीन में 4-6 मंजिला टावर बनाए जाएंगे। योजना में सिर्फ बहुमंजिला इमारतों की ही योजनाएं लांच की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां किसी को प्लाट नहीं मिलेगा।अधीक्षण अभियंता नरसिंह प्रसाद ने बताया कि जल्द ही यहां ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों की सस्ती योजना लांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें