फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओला, उबर संग काम करने पर भुगतना होगा खामियाजा

Sat, 24 Oct 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उबर, ओला के साथ अटैच होकर काम करने वाली टैक्सियों का परमिट रद्द हो सकता है। दिल्ली परिवहन विभाग जल्द ही ऐसे टैक्सी परमिटधारियों को एक पब्लिक नोटिस के जरिये चेतावनी जारी करेगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ओला, उबर को रोकने के लिए यह कदम उठाने जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि दोनों कंपनियों के पास लाइसेंस नहीं है। ऐसे में कोई उनके साथ काम करेगा तो वह गलत है।

उबर, ओला वेब बेस्ड ऐप्लीकेशन के जरिये बुक कर ऑन स्पॉट टैक्सी उपलब्ध कराती है। दोनों कंपनियां बिना लाइसेंस दिल्ली में सेवाएं दे रही हैं। इसी वर्ष बीते जनवरी से इनपर पाबंदी लगी है।
विज्ञापन


रेडियो टैक्सी स्कीम 2006 में इन्हें लाइसेंस देने के लिए बदलाव भी किया गया लेकिन दोनों कंपनियों ने सेवा शर्तों को पूरा नहीं किया। इसके चलते दो बार उनके लाइसेंस आवेदन को परिवहन विभाग रद्द कर चुका है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर होगी कार्रवाई

लाइसेंस नहीं होने और बार-बार विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी दोनों कंपनियां सेवाएं बंद नहीं कर रही हैं। अब विभाग उन पर सीधे कार्रवाई करने के बजाए उन टैक्सियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है जो उनके साथ काम कर रहे है।

परिवहन विभाग का कहना है कि इकोनॉमी रेडियो टैक्सी, काली-पीली टैक्सी, ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की टैक्सी उनके साथ काम कर रही है।

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विभाग टैक्सी परमिटधारियों को पब्लिक नोटिस जारी करके उन्हें चेतावनी देंगे। फिर भी अगर वह गैर लाइसेंस ओला, उबर के साथ काम करते है तो उनका परमिट रद्द होगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम ओला, उबर के खिलाफ हम जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई भी करेंगे। हालांकि उन्होंने माना कि टैक्सी उनके साथ अटैच है की नहीं इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें