सड़क पर ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। विभाग ने ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर ऑटो चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।
विभाग की ओर से लिखा गया पत्र इसलिए चर्चा का विषय है क्योंकि बीते अप्रैल में ही दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक पुलिस से मोटर व्हीकल एक्ट 66/192ए के तहत कई मामलों में ऑटो का चालान करने और जब्त करने का अधिकार छीन लिया था।
ट्रैफिक पुलिस से यह अधिकार छीनने के बाद से ही सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी बढ़ गई थी। इसको देखते हुए परिवहन आयुक्त ने खुद ट्रैफिक पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई करने को लिखा है।