शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार रात घर के बाहर शूशू करने से मना करने पर एक आरटीवी चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरटीवी चालक ब्रह्मप्रकाश (32) सपरिवार शाहबाद डेयरी स्थित दौलतपुर गांव में रहता था।