फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के लिए सिंगल डिजिट नंबर चाहिए तो...

Wed, 12 Feb 2014 11:23 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन के शौकीनों के लिए खुशखबरी। अब वे मनचाहे नंबर लेने के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। परिवहन विभाग ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


बहुत जल्द ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बाकायदा, इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसके शुरू होते ही आकर्षक नंबर के लिए सिफारिशों पर रोक तो लगेगी ही विभाग के चक्कर काटने से भी लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: अब SMS से मिलेगी परिवहन की हर जानकारी

वाहनों के आकर्षक नंबरों के लिए उत्तर प्रदेश विशेषकर नोएडा व गाजियाबाद में जबरदस्त मारामारी रहती है। महंगी कारों का शौक रखने वाले मनचाहे नंबर पाने के लिए मोटी रकम खर्च करने से परहेज नहीं करते।
विज्ञापन


इसके बावजूद नंबरों के लिए ऊंची सिफारिशें लगवानी पड़ती हैं। नोएडा में महंगी कारों पर आकर्षक नंबरों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते करीब चार साल में सात करोड़ रुपये से ज्यादा रेवेन्यू आकर्षक नंबरों के अलॉटमेंट से मिली है।

नंबरों की खींचतान को खत्म करने के लिए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम शुरू करने की योजना दो महीने पहले बनाई थी।

यह भी पढ़ें: एसी टैक्सी के नाम पर नॉन एसी का सफर

इस योजना को परिवहन विभाग की तरफ से मंजूरी मिल गई है। बाकायदा, नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। मार्च से नया सिस्टम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन रचना यदुवंशी ने बताया कि डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन प्रणाली से पहले ही आकर्षक नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सॉफ्टवेयर लगभग तैयार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें