फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगी दिल्ली से नोएडा की राह

Mon, 30 Dec 2013 02:36 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली से नोएडा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की कवायद तेज हो गई है। ओखला बैराज के समानंतर यमुना पर अतिरिक्त पुल बनाने की योजना एक कदम और आगे बढ़ी है।
विज्ञापन


प्रस्तावित पुल के लिए तैयार किया गया एस्टीमेट आईआईटी से मंजूर हो गया है। इस पुल के निर्माण पर करीब 142 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ओखला बैराज के रास्ते दिल्ली के अलावा आगरा, मथुरा, पलवल, फरीदाबाद व गाजियाबाद के बीच रोजाना लाखों वाहनों की आवाजाही होती है। दशकों पुराने पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर तक तो दूसरी ओर सरिता विहार तक जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इसे दूर करने के लिए प्राधिकरण ने यमुना पर एक और पुल के निर्माण की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


योजना बोर्ड से मंजूर होने के बाद इसका एस्टीमेट तैयार कर आईआईटी को भेजा गया था। अब आईआईटी ने भी एस्टीमेट को मंजूरी देकर योजना को आगे बढ़ा दिया है।

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक एस्टीमेट को औपचारिक मंजूरी के लिए सीईओ रमा रमण के पास भेज दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर यहां से भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को यमुना एक्शन कमेटी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें