फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एम्स में एक ही छत के नीचे होगा इलाज और जांच, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Mon, 11 Nov 2019 09:04 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
aiims - फोटो : file photo
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में जल्द ही नया ओपीडी ब्लॉक शुरू होने जा रहा है। इसके बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे उपचार व जांच की सुविधा मिलेगी। अब तक एम्स में करीब 8 से 9 हजार मरीजों की ओपीडी राजकुमारी अमृत कौर ब्लॉक में होती है। जबकि जांच कराने के लिए नजदीक के दूसरे ब्लॉक में जाना पड़ता है। इतना ही नहीं पार्किंग से ओपीडी तक का सफर भी काफी लंबा है। 
विज्ञापन


मस्जिद मोठ के नजदीक बने नए ओपीडी ब्लॉक से पार्किंग कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि एक माह के भीतर ओपीडी ब्लॉक शुरू हो जाएगा। यहां करीब 10 हजार मरीजों के देखने की सुविधा होगी। करीब 600 से ज्यादा कमरे तैयार हैं। निचले तल पर अप्वाइंटमेंट काउंटर के अलावा सैंपल कलेक्शन की सुविधा होगी। दिव्यांग मरीजों के लिए ओपीडी में अलग से व्यवस्था होगी। 

एम्स सूत्रों का कहना है कि नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी पीएमओ से आधिकारिक जवाब आने का इंतजार है। उधर, बताया जा रहा है कि नए ओपीडी ब्लॉक के शुरू होते ही एम्स के आपातकालीन विभाग के विस्तार का काम भी शुरू होगा। इस समय जहां ओपीडी चल रही है, उस पांच मंजिला ब्लॉक को आपातकालीन विभाग के साथ जोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


भूतल और पहली मंजिल को आपातकालीन विभाग, जबकि बाकी मंजिलों को एम्स के प्रोफेसरों के लिए ऑफिस बनाने का प्रस्ताव है। 
एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नया ओपीडी ब्लॉक बनकर लगभग तैयार है। सभी विभागों की एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं। अगले दो सप्ताह के भीतर ओपीडी की शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि अगले माह के अंत तक नई ओपीडी शुरू हो सकती है। 

नई ओपीडी के पास ही बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी का ब्लॉक होगा। साथ ही मातृ एवं शिशु ब्लॉक भी होगा। पार्किंग भी यहां से कुछ ही दूरी पर होने से मरीज व उनके तीमारदारों को काफी सहूलियत होगी। नई ओपीडी ब्लॉक में तमाम अत्याधुनिक मेडिकल जांच उपलब्ध होंगी। यहां हड्डी रोग विभाग के पास फुल बॉडी स्कैन की क्षमता रखने वाली नई मशीनें भी होंगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें