दिल्ली में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ तीनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच नवंबर है। जिन तीन सीटों पर चुनाव होना है उसमें तुगलकाबाद, महरौली और कृष्णा नगर शामिल हैं। 25 नवंबर को मतदान होगा।