फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिट कार्ड नहीं हुए डाउनलोड, प्रोवीजनल से मिली एंट्री

Sat, 21 Mar 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू की लचर कार्यप्रणाली के कारण शनिवार को भी प्राइवेट और रेगुलर छात्र-छात्राओं को मुसीबत झेलनी पड़ी। विवि ने शुक्रवार देर रात एडमिट कार्ड अपलोड करने का दावा तो किया, लेकिन सुबह ही विवि के दावों की हवा निकल गई।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जारी किया गया लिंक ही नहीं खुला। जिसके चलते कॉलेजों में परीक्षा से पहले प्रोवीजनल एडमिट कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। एमएमएच में प्रोवीजनल एडमिट कार्ड बनाने केलिए बनाए गए छह काउंटरों से करीब 350 प्रोवीजनल एडमिट कार्ड जारी किए गए।

एसडी में 150 और वीएमएलजी में भी 200 से ज्यादा छात्राओं के प्रोवीजनल एडमिट कार्ड जारी किए गए। एमएमएच में प्रोवीजनल एडमिट कार्ड बनाने के चलते दोपहर 11 से दो बजे की पाली का पेपर 15 मिनट की देरी से शुरू हो सका।
विज्ञापन


विवि के रवैये को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी रोष देखने को मिला। विवि वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने के चलते परीक्षार्थी एक से डेढ़ घंटे पहले ही कॉलेजों में जुटना शुरू हो गए।

एनरॉलमेंट संख्या में भी गड़बड़ी
विवि की ओर से कॉलेजों को भेजी गई रोललिस्ट में छात्र-छात्राओं की नामांकन संख्या में बहुत गड़बड़ियां हैं। सेकेंड ईयर के छात्र-छात्राओं के एनरॉलमेंट नंबर ही विवि ने बदल दिए हैं। विद्यार्थी इसे लेकर परेशान दिखे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें