फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला: दिल्ली में पार्सल यातायात पर चार दिन लगी पूरी तरह रोक, न होगी बुकिंग; न पिकिंग

Fri, 16 Jan 2026 09:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दौरान यात्रियों को उनकी व्यक्तिगत सामग्री यात्री डिब्बों में ले जाने की अनुमति रहेगी। वहीं, सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में पार्सल यातायात पर रोक - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 23 से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।

विज्ञापन

सभी स्टेशनों पर रहेगी रोक
रेलवे के अनुसार दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला में सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन पर रोक रहेगी। इस अवधि में पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेजिंग/पिकिंग से मुक्त रहेंगे। इन स्टेशनों पर आने और जाने दोनों प्रकार के पार्सल ट्रैफिक पर प्रतिबंध लागू रहेगा। 
विज्ञापन

यात्री व्यक्तिगत डिब्बे ले सकेंगे
हालांकि यात्रियों को उनकी व्यक्तिगत सामग्री यात्री डिब्बों में ले जाने की अनुमति रहेगी। वहीं, सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध न केवल दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों पर लागू होगा, बल्कि अन्य डिवीजन होकर दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग या अनलोडिंग के लिए रुकने वाली ट्रेनों पर भी प्रभावी रहेगा।

उत्तर रेलवे ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की है ताकि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें