फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली में एक लाख से ज्यादा बढ़े युवा मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा मतदाता पंजीकरण के लिए चले विशेष अभियान से मिला फायदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी की मदद से युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 22 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में दिल्ली में पहली बार मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक बढ़ी है। सूची में पहली बार नामांकित मतदाताओं की संख्या 1,47,074 से बढ़कर करीब 2.43 लाख हो गई है। सीईओ ने उम्मीद जताई कि पूरक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम संख्या करीब 2.5 लाख तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति के मुताबिक चुनाव पाठशाला (11,458), चुनावी साक्षरता क्लब (स्कूल-1003 और कॉलेज-119) और मतदाता जागरूकता मंच (192) सहित व्यापक भागीदारी पहल से बढ़त देखने को मिली है। दिल्ली में स्वीप गतिविधियां बड़े पैमाने पर आयोजित की गई हैं। इनमें विभिन्न जिलों में नुक्कड़ नाटक, निबंध लेखन, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता रैलियां सहित अन्य शामिल हैं। इन गतिविधियों ने न केवल जागरूकता को बढ़ावा दिया है, बल्कि युवा मतदाताओं में जिम्मेदारी और भागीदारी की भावना भी पैदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें