फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर 1.48 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। नगीना थाना क्षेत्र में बदरपुर निवासी आजम का अपहरण कर 1.48 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने शिकायत पर 4-5 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित के बहनोई सलीम निवासी गढ़ी थाना खो जिला भरतपुर राजस्थान ने नगीना थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका साला आजम बदरपुर गांव में ही नेट बैंकिंग का काम करता है। दोनों पिनगवां स्थित एक बैंक से 1.48 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से मुंबई एक्सप्रेसवे से आ रहे थे। तभी दोनों पेशाब करने के लिए रुके और जब वह पेशाब करके वापस अपने मोटरसाइकिल बैठ गया और जब आजम मोटरसाइकिल की तरफ आ रहा था तो पीछे से बिना नंबर की काले रंग की एक गाड़ी में बैठे चार-पांच बदमाशों ने जबरदस्ती गाड़ी में उसे खींच लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। आजम से रुपये लूट लिए और राजस्थान जिला अलवर के जंगलों में बेहोशी की हालत में फेंककर चले गए। जब उसे होश आया तो उसने पुलिस को इस मामले के बारे में सूचित किया। वहीं जांच अधिकारी बिलासाराम ने बताया कि पीड़ित आजम को पुलिस राजस्थान के जंगलों से सही सलामत ले आई है। वही चार-पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही फरार अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें