फतेहपुर। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। खागा कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा मजरे हरदों गांव निवासी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि पिता राजू बाइक से 23 सितंबर को खागा से दूध बेचकर खैरेई गांव जा रहे थे। खैरेई मोड़ के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
दो युवकों के बीच चलीं लाठियां
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लाठियां चल गईं। जोनिहा चौकी प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र खुर्माबाद गांव में दो पक्ष के बीच शनिवार को मारपीट हुई। मौके पर अनुराग सिंह और विकास सिंह को एक दूसरे पर लाठी-डडों से हमला करते पकड़ा गया। मारपीट में दोनों घायल हो गए थे। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।