फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विजयीपुर में नकली सीमेंट बेचने पर दो दुकानदारों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक दुकान में नकली सीमेंट बेचने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम एक ब्रांडेड सीमेंट कंपनी की जांच टीम ने छापा मारकर 10 बोरियां बरामद कीं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी कंपनी के जांच अधिकारी नीरज मिश्रा ने बताया कि विजयीपुर स्थित रेखा ट्रेडर्स नामक दुकान में नकली सीमेंट बेचने की सूचना पर कार्रवाई की गई। दुकान के मालिक खागा निवासी रामनरेश से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि सीमेंट की खरीद बांदा जिले के सुमित गुप्ता से की थी।



मौके से बरामद की गईं 10 बोरियां थाने में जमा करा दी गई हैं। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि दुकानदार रामनरेश और सुमित गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें