नियम तोड़कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवाओं पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को मुबारिकपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से तमंचा और पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने ये हथियार किस से लिए इस संबंध में भी जांच की जा रही है। वहीं, मंगलवार शाम सफेद, लाल और स्लेटी रंग की तीन कार के बोनट, खिड़की से बाहर लटके युवकों का वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
इस वीडियो को पीतल-पीतल कर देंगे गीत के साथ एडिट कर वायरल किया गया। युवक हाथ उठाकर वीडियो बनाते दिख रहे हैं और उनके हाथ में हथियार भी है। हालांकि वीडियो दूर से होने के कारण ये स्पष्ट नहीं हो रहा कि उनके पास कौन सा हथियार है। उनके हाथ में डंडा भी हो सकता है। ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस के हैंडल से बीटा-2 थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई की बात कही गई है।