फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जल बोर्ड के ट्रीटमेंट प्लांट के बोरवेल में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केशोपुर मंडी की घटना, अंधेरे के कारण 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था युवक
विज्ञापन

चोरी करने के इरादे से घुसने की आशंका, पहले मिली थी बच्चे के गिरने की सूचना

14 घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने निकाला, अस्पताल में मृत घोषित
25 से 30 साल के युवक की पहचान करने में जुटी दिल्ली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
केशोपुर मंडी स्थित दिल्ली जलबोर्ड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार देर रात एक युवक 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने युवक को निकालना शुरू किया। जब सफलता नहीं मिली तो एनडीआरएफ को बुलाया गया। एनडीआरएफ ने बोरवेल में रस्सी डालने के साथ-साथ गहरा गड्ढा खोदा। करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे अचेतावस्था में युवक को निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। विकासपुरी थाना पुलिस का कहना है कि करीब 25 से 30 साल के युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि वह चोरी करने घुसा था, लेकिन अंधेरा या गलती से बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी सूचना दी है।
पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्लांट के केयर टेकर ने शनिवार रात बोरवेल में बच्चे के गिरने की सूचना दी थी। इसके बाद बचाव का काम शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने बोरवेल में रस्सी के सहारे कैमरा डाला तो युवक के फंसे होने की जानकारी मिली, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका। इसके बाद रविवार सुबह एनडीआरएफ को बुलाया गया। टीम ने रस्सी के सहारे कैमरा डाला तो पता चला कि युवक 40 फीट नीचे फंसा है। टीम ने तुरंत ऑक्सीजन मास्क डाला। युवक को निकालने में दिक्कत आने पर बोरवेल के बगल में गड्ढा करने का फैसला किया गया। जेसीबी ने पहले उस कमरे को तोड़ा जहां बोरवेल था। फिर गड्ढा खोदना शुरू किया गया। इस बीच एनडीआरएफ की टीम रस्सी से युवक को निकालने की कोशिश करती रही। करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने रस्सी की मदद से युवक को अचेतावस्था में बाहर निकाल लिया। पुलिस उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरवेल से बाहर निकाले गए युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - विचित्र वीर पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी जिला, दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें