अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। यह शिविर आईएमएस नोएडा और जिला संयुक्त अस्पताल के सहयोग से हुआ। इस दौरान 44 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
सड़क हादसे में घायल और सर्जरी के समय अधिक रक्तस्राव होने पर मरीजों को तत्काल खून की जरूरत होती है। खून नहीं चढ़ाए जाने पर इनकी मौत भी हो सकती है। ऐसे मरीजों को जिंदगी देने के लिए युवाओं ने सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान किया।
विज्ञापन
यह शिविर आईएमएस नोएडा और जिला संयुक्त अस्पताल के सहयोग से हुआ। इस दौरान 44 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इससे जिला संयुक्त अस्पताल में ब्लड की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। शिविर में आईएमएस के छात्र-छात्राओं के अलावा फैकल्टी ने भी हिस्सा लिया।
संस्थान के डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित होना चाहिए। इस दौरान संस्थान से रजिस्ट्रार प्रदीप सारस्वत, कॉर्डिनेटर मनीषा रघुवंशी, कम्युनिटी रेडियो हेड वर्षा छाबरिया, जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश झा मौजूद रहे। आयोजन में जिला संयुक्त अस्पताल से मेडिकल ऑफिसर ब्लड बैंक डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव के अलावा स्टाफ पूजा, संजय, विपुल, ब्रह्मपाल और हेमलता का सहयोग रहा।