फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : किस्त मांगने पर सेल्समैन की हत्या, पहले साथ में पार्टी की फिर दोस्तों ने ही दबा दिया गला

Tue, 12 Dec 2023 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सुमंजय ने दोस्त पुनीत को अपने क्रेडिट कार्ड से मोबाइल दिलाया था। आरोप है कि किस्त मांगने पर पुनीत ने दो दोस्तों विवेक और अमन के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट में तीन दोस्तों ने रिटेल स्टोर के सेल्समैन सुमंजय की हत्या कर उसका शव 17 फुट गहरे नाले में फेंक दिया। सुमंजय ने दोस्त पुनीत को अपने क्रेडिट कार्ड से मोबाइल दिलाया था। आरोप है कि किस्त मांगने पर पुनीत ने दो दोस्तों विवेक और अमन के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पुनीत और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमन फरार है। 

विज्ञापन


वहीं आरोपियों की निशानदेही पर सोमवार को दिन भर प्रयास के बाद शाम को शव बरामद किया। मूलरूप से एटा के गांव कंसुरी निवासी सुमंजय (24) रिटेल स्टोर में सेल्समैन थे। सुमंजय भाई धनंजय के साथ पुराने हैबतपुर गांव में किराये पर रहते थे। सुमंजय ने अपने क्रेडिट कार्ड से दोस्त पुनीत को किस्त पर मोबाइल खरीदकर दिया था। जिसकी किस्त प्रतिमाह पुनीत ने देने का वादा किया था। 

बीते तीन महीने से पुनीत सुमंजय को किस्त नहीं दे रहा था। सुमंजय बार-बार पेनल्टी व ब्याज लगने का हवाला देकर रुपयों की मांग करता था। रविवार रात पुनीत ने दो दोस्त विवेक व अमन के साथ मिलकर सुमंजय की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पहले पार्टी, फिर गला दबाया
एसीपी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह धनंजय ने भाई सुमंजय के लापता होने की सूचना दी। रात को मुमंजय के घर नहीं लौटने से परिजन परेशान थे। आरोपी सुमंजय को साथ लेकर गए थे। पुलिस ने सीडीआर आदि की मदद से आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुमंजय के साथ पार्टी की। गौड़ सिटी सोसाइटी के पास नाले की पुलिया पर खड़े होकर रूमाल से गला दबाकर सुमंजय की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसका शव नाले में फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें