फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से बाइक सवार का पैर कटा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे के बाद युवक को तड़पता छोड़कर भाग निकला ट्रैक्टर चालक
विज्ञापन

- देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण युवक को गंवाना पड़ा अपना पैर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कासना से ड्यूटी कर घर जा रहे बाइक सवार युवक का पैर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर (खेत में जुताई के लिए प्रयोग होने वाला उपकरण) से कटकर अलग जा गिरा। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने तड़प रहे युवक की मदद नहीं की और भाग निकला। बाद में वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने गांव में कॉल कर अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक का दिल्ली में उपचार चल रहा है।

अलौदा गांव निवासी मूलचंद ग्रेटर नोएडा के कासना में एक कंपनी में कार्य करता है। युवक कासना से बिलासपुर होता हुआ रात लगभग 8:30 बजे अपने गांव जा रहा था। इस दौरान सामने से एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। रोटावेटर बाइक सवार का पैर काटते हुए आगे निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का कटा हुआ पैर शरीर से अलग होकर खेत में जा गिरा। ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद भाग निकला। शरीर से काफी मात्रा में खून निकलने के कारण मूलचंद प्रजापति बेहोश हो गया। मामले में अभी परिजन ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर को नहीं जोड़ा जा सका
दिल्ली के एम्स अस्पताल के ट्रामा सेंटर में देर में पहुुंचने के कारण युवक के पैर को शरीर से जोड़ा नहीं जा सका। डॉक्टरों ने बताया कि देरी होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। बिलासपुर में घटना के बाद काफी समय तक युवक सड़क किनारे तड़पता रहा। इसके बाद उसे बुलंदशहर ले जाने और बाद में दिल्ली ले जाने के कारण युवक को अपने पैर खोना पड़ा। घटना में यदि हादसा अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक ने मदद की होती तो शायद उसका पैर बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें