फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- दनकौर के पीपलका में हुई वारदात, युवक के साथ आए दोस्त की हालत गंभीर
विज्ञापन


- नाबालिग के परिजनों समेत 10 पर केस, तीन गिरफ्तार, पुलिस मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। पीपलका गांव में किशोरी (16) से मिलने आए गांव अस्तौली निवासी बीए के छात्र कमल (20) की परिजनों ने लाठी-डंडों पीटकर हत्या कर दी। कमल के साथ आए दोस्त जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में किशोरी के परिजनों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शोभिन, बॉबी और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि नाबालिग के पिता और परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। वारदात के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार रात पुलिस की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले पीपलका गांव निवासी किशोरी अस्तौली में अपने रिश्तेदार के यहां पर आई थी। जहां उसकी मुलाकात कमल से हुई। दोनों में घनिष्ठता हो गई। जो प्रेम संबंध में बदल गया। मंगलवार दोपहर कमल गांव निवासी दोस्त जितेंद्र के साथ प्रेमिका से मिलने पीपलका गांव आया था। जिसकी भनक किशोरी के परिजनों को लग गई। किशोरी के पिता ने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि परिजनों ने लाठी-डंडे से कमल और जितेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। दोनों युवक जान बचाने की भीख मांगते रहे। इसके बाद भी हमलावर नहीं मानें। बुरी तरह पिटाई के बाद परिजन दोनों युवकों को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना कमल के परिजनों को मिली। परिजन तुरंत पीपलका गांव पहुंचकर दोनों घायलों को ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार देर रात कमल ने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में कमल के चचेरे भाई नरेंद्र ने आरोपी पक्ष के मिन्दर, हर्ष, संजय, सुमित, शोभिन और बॉबी समेत 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को शोभिन, बॉबी और सुमित को गिरफ्तार कर लिया।



परिजनों ने लगाया अपहरण के बाद हत्या का आरोप

कमल परिजनों का आरोप है कि किशोरी के अभिभावकों को काफी समय से मामले की जानकारी थी। किशोरी के अभिभावक लगातार कमल का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि मंगलवार को कमल और जितेंद्र को बाजार से गाड़ी में अगवा कर ले जाया गया। दोनों की बेरहमी से पिटाई कर गांव के नजदीक घायल अवस्था में फेंक दिया गया। आरोप है कि क्षेत्र के कई गांवों में गाड़ी घुमाते हुए दोनों की पिटाई की गई।




सात बहनों का इकलौता भाई था युवक

कमल सात बहनों का इकलौता छोटा भाई था। करीब छह वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। कमल की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी बहनें और मां बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। बहनें रोते हुए कह रही हैं कि रक्षा बंधन पर वह किसको राखी बांधेंगी। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम है।
विज्ञापन








किशोरी से मिलने गए दो दोस्तों की बेरहमी से पिटाई की गई। किशोरी के परिजनों की पिटाई से घायल कमल की मौत हो गई है। मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें