फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू मारकर युवक की हत्या, हमलावर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीलमपुर में वारदात, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

भीड़ को खदेड़ा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर में शुक्रवार रात मोहम्मद इकबाल (20) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इकबाल होटल से खाना लेकर फैक्टरी में लौट रहा था। इस बीच रास्ते में तीन लड़कों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और इकबाल को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इकबाल की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात न मानने पर अस्पताल से खदेड़ दिया गया। पुलिस ने शनिवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से किशनगंज, बिहार निवासी इकबाल गली नंबर-10, गौतमपुरी में सिलाई की फैक्टरी में काम करता था। दो माह पूर्व ही वह काम के लिए दिल्ली आया था। परिवार में पिता सुलेमान, मां आरिफा बेगम, बड़ा भाई व बहन हैं। परिवार गांव में ही रहता है। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह फैक्टरी से खाना लेने पास के ढाबे पर निकला था। इस बीच वह गली नंबर-5 से होता हुआ फैक्टरी लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। राहगीरों के सामने ही आरोपियों ने उसे चाकू से गोदा और वह फरार हो गए। परिजनों ने लूट के विरोध पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लूटपाट या रंजिश में वारदात की आशंका है।
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें