फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना नहीं बनाया तो तवे से पीटकर हत्या: मदद के लिए चिल्लाती रही खुशबू...बेरहम पति करता रहा ताबड़तोड़ वार और फिर

Sun, 11 Sep 2022 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में खाना बनाने को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपी पति ने पत्नी पर तवे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पत्नी मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी की दिल नहीं पसीजा..
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में सेक्टर-66 के श्रमिक कुंज में शनिवार सुबह समय पर खाना नहीं बनाने से गुस्साए पति ने पत्नी के चेहरे, सिर और अन्य हिस्सों पर तवे से कई वार कर हत्या कर दी। पत्नी तड़पती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बांका, बिहार निवासी अनुज ऑटो चलाता है। 
विज्ञापन


अनुज की एक बेटी और बेटा हैं। बेटी बिहार में रह रही है। सुबह करीब 11 तक जब पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया तो अनुज का उससे विवाद हो गया। पत्नी खाना बनाने जाने लगी तो अनुज ने तवे से उसके चेहरे पर वार करना शुरू कर दिया। इससे खुशबू बिस्तर पर गिर गई। 

इसके बाद भी अनुज उसके सिर पर वार करता रहा। खुशबू मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई नहीं आया। ज्यादा खून बहने से खुशबू ने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। घटना के समय बेटा घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें