फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगा रेसलिंग कोर्ट, कुश्ती के दांवपेच सीख सकेंगे ग्रेनो के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर के खिलाड़ी भी कुश्ती की बारीकियां सीख सकेंगे। ग्रेनो प्राधिकरण सेक्टर-37 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेसलिंग कोर्ट जल्द बनाने जा रहा है। इस पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर जारी हो चुका है। निर्माण करने वाली कंपनी का चयन शीघ्र कर काम शुरू कराने की तैयारी है। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर खेलो इंडिया के तहत ग्रेटर नोएडा के गांवों में खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत सेक्टर-37 में रेसलिंग कोर्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-37 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए करीब चार हेक्टेयर जगह पहले से चिह्नित है। इसी में रेसलिंग कोर्ट बनेगा। इसमें दो रिंग बनाने की योजना है। ये दो रिंग 12 गुणा 12 वर्गमीटर के बनेंगे। एक रिंग कच्चा और दूसरा पक्का होगा। इसके अलावा चेंजिंग रूम व शौचालय भी होगा। इसके अलावा दर्शक दीर्घा भी बनाई जाएगी। सीईओ के निर्देश पर प्रोजेक्ट विभाग इसका टेंडर जारी कर चुका है। जल्द कंपनी का चयन कर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। सीईओ ने तय समय में इसका कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे आसपास के खिलाड़ी कुश्ती की बारीकियां सीखकर देश-दुनिया में जिले का नाम रोशन कर सकें।
बॉक्सर अशोक ने पाया पहला स्थान
26वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव के बॉक्सर अशोक ने पहला स्थान प्राप्त किया। बॉक्सर अशोक उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं और मौजूदा समय में मेरठ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ स्थित छठी वाहिनी पीएसी में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, कुश्ती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्योर एविल लीजेंड्स की टीम सात विकेट से जीती
सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को प्योर एविल लीजेंडस ने सात विकेट से ट्रिप-24 नाउ वारियर्स को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी कर ट्रिप-24 की टीम ने 15.1 ओवर में 125 रन बनाए। बल्लेबाज काम्य ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। लीजेंड्स के गेंदबाज फिरोज चौधरी ने चार और साहिल कुमार व एबी बैसला ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में प्योर एविल लीजेंड्स की टीम ने 14वें ओवर में तीन विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज तरुण त्यागी ने 53 रन व साहिल कुमार ने 27 रन का योगदान दिया। फिरोज चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सेमीफाइनल में पहुंची क्रिकप्लेक्स की टीम
सीके क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में क्रिकप्लेक्स क्रिकेट अकादमी ने 3 विकेट से दिल्ली ब्लू क्रिकेट क्लब को हरा दिया। इस जीत के साथ ही क्रिकप्लेक्स की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। पहले बल्लेबाजी कर दिल्ली ब्लू क्रिकेट क्लब की टीम ने 45 ओवर में 266 रन बनाए। बल्लेबाज सहज चड्ढा ने 73 व सलिल ने 61 रन की पारी खेली। क्रिकप्लेक्स के गेंदबाज लक्ष्य बहल ने 4 और प्रदीप, सुमित, अंकुश नागर ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में क्रिकप्लेक्स क्रिकेट अकादमी की टीम ने 42वें ओवर के पहली गेंद पर 267 रन बना कर मैच जीत लिया। बल्लेबाज बादल सिंह ने सर्वाधिक 108 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें