फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीसीपी साव्या गोयल ने छात्राओं को किया प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आरोजिनी–शी हू राइजेज शीर्षक से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ नर्सिंग की सांस्कृतिक समिति के सहयोग से एसबीएम बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साव्या गोयल ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डीसीपी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा लगाए गए हैंडक्राफ्ट बाजार का शुभारंभ किया। इस बाजार में छात्राओं के बनाए हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए। मुख्य अतिथि ने छात्राओं की रचनात्मकता और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से महिला शक्ति, रचनात्मकता और उपलब्धियों को दर्शाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति उमा भारद्वाज सहित, स्कूल ऑफ नर्सिंग के डीन दीपक सेठी समेत फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रो. उमा भारद्वाज समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिला हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें ज्योति टोकस को एक्सीलेंस इन आर्ट एंड कल्चर अवॉर्ड, आरती दत्त को कॉरपोरेट लीडरशिप इन हेल्थकेयर/सोशल एक्टिविस्ट अवॉर्ड, चंद्रीका चक्रवर्ती और अनुराधा शर्मा को तकनीकी क्षेत्र में कॉरपोरेट लीडरशिप अवॉर्ड तथा पूजा श्रीवास्तव को सोशल एंटरप्रेन्योर इन आर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें