फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुआओं और रोशनी से गुलजार हुईं शहर की मस्जिदें

विज्ञापन
विज्ञापन
दुआओं और रोशनी से गुलजार हुईं शहर की मस्जिदें
विज्ञापन

झिलमिलाती लाइटें और गुलजार बाजार: रमजान की खरीदारी के रंग में डूबा शहर


संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। रमजान का महीना आते ही शहर की दिनचर्या बदल जाती है। जैसे-जैसे रोजों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे रात की रौनक भी बढ़ती जा रही है। रमजान का आज 20वां दिन है और हर दिन शहर की मस्जिदों और बाजारों में देर रात तक चहल-पहल देखने को मिल रही है।
सहरी की तैयारी के चलते कई इलाकों में सुबह करीब 3 बजे ही लोगों की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। शाम में भी खूबसूरत लाइटों के साथ बाजार गुलजार हुए रहते हैं। सेक्टर-8 स्थित मस्जिद के मौलाना कारी नाजिम ने बताया कि रमजान के दिनों में नमाज और इबादत के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचते हैं। कई बार मस्जिद के अंदर जगह कम पड़ने पर लोग बाहर भी नमाज अदा करते हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय आसपास के बाजारों में फल, खजूर, मिठाई और खाने-पीने की दुकानों पर काफी भीड़ रहती है, जिससे इलाके में अलग ही रौनक दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजेदारों के घरों में भी तैयारियां देर रात तक चलती रहती हैं। महिलाएं सुबह जल्दी उठकर सहरी और इफ्तार की तैयारी में जुट जाती हैं। मस्जिद के बाहर दुकान लगाने वाले साजिद ने बताया कि रोजाना लोग यहां नमाज अदा करने के लिए आते हैं। शाम की इफ्तार और सुबह की सहरी के लिए सामान खरीदकर जाते हैं। रोजेदार सलोनी ने बताया कि महिलाएं सुबह की सहरी के लिए 3 बजे उठ जाती हैं, जिसके बाद पूरी तैयारी करती हैं। वहीं, सहरी के बाद रोजेदार पूरे दिन बिना खाए-पीए रोजा रखते हैं और शाम को अजान के साथ इफ्तार कर रोजा खोलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें