फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा फेंकने के विवाद में महिलाएं भिड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दरवाजे पर कूड़ा डालने के विवाद में महिला की पिटाई कर दी। थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव निवासी आशा देवी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर बुधवार को कूड़ा पड़ा था। पड़ोसी शकुंतला देवी ने उस पर कूड़ा फेंकने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगी। विरोध पर बेटे संदीप के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गाली गलौज के विरोध पर महिला को पीटा

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में गाली गलौज के विरोध में महिला के साथ बृहस्पतिवार को मारपीट की गई। थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बुधवार रात परिवार समेत बरामदे में सो रही थी। गांव का चित्रसेन घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध पर पत्नी होरिलिया देवी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। खेत से लौटने पर वह चित्रसेन के घर शिकायत लेकर पहुंचा। उसे चित्रसेन के पिता ने अभद्रता कर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें