फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नोएडा की एक और थप्पड़बाज महिला, गेट खोलने में देरी होने पर गार्ड को जड़े थप्पड़

Sun, 11 Sep 2022 02:56 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

घटना फेज तीन कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 121 के क्लियो काउंटी सोसाइटी की बताई जा रही है। गेट खोलने में देरी होने पर महिला आग बबूला हो गई और उसने गुस्से में गार्ड को कई थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि महिला प्रोफेसर है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई थप्पड़ मारती महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 क्लियो काउंटी सोसाइटी के गेट पर लगा बैरियर खोलने में देरी होने पर एक महिला प्रोफेसर ने आपा खो दिया। महिला ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को एक के बाद एक पांच थप्पड़ जड़ दिए। शनिवार सुबह करीब 11 बजे की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फेज-3 थाना पुलिस ने प्रोफेसर सुतापा दास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया। हालांकि, कुछ ही देर में उसे जमानत मिल गई। क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी सुतापा की कार पर लगे सोसाइटी के स्टीकर को स्कैनर ने कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण स्कैन नहीं किया। इससे गेट नंबर एक पर बैरियर नहीं खुल सका। सुरक्षा गार्ड सचिन ने बैरियर को खेाला।

इसके बाद सुतापा ने कार को अंदर किया और गार्ड के पास आकर कहा कि बैरियर क्यों नहीं खोल रहे थे। इस पर सचिन ने कहा कि स्टीकर स्कैन होने से बैरियर ऑटोमेटिक ही खुल जाता है। यह सुनकर सुतापा ने गुस्से में सचिन को थप्पड़ जड़ दिया। सचिन पीछे हटा तो महिला ने आगे बढ़कर उसे चार थप्पड़ और जड़ दिए। अन्य गार्डों ने बीचबचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गार्ड से तहरीर लेकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला को पुलिस थाने ले गई, लेकिन कुछ देर बाद जमानत दे दी। फेज-3 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।


पहले भी ऐसा ही मामला आया था सामने
इससे पहले भी नोएडा मे ऐसा ही एक मामला सामने आया था। पेशे से वकील भव्या रॉय नाम की एक महिला ने गेट खोलने में देरी होने पर गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। जिसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। महिला ने वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहे। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें