फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार करोड़ का GST फ्रॉड: नोएडा पुलिस की कार्रवाई, फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

15 हजार करोड रुपए के जीएसटी फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा पुलिस टीम ने 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी फ्रॉड के मामले में रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कई अरबपति कारोबारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 40 से ज्यादा आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही 33 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। इससे पहले पुलिस ने तीन तीन अरबपति कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। तीनों कारोबारी बीते नौ माह से फरार चल रहे थे। 10 अप्रैल को दिल्ली के तिलक नगर निवासी कारोबारी तुषार गुप्ता को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया था।

नोएडा पुलिस ने वर्ष 2023 में देशभर में चल रहे जीएसटी फ्रॉड का खुलासा किया था। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया था कि करोड़पति कारोबारी तुषार का दिल्ली समेत अन्य शहरों में मेटल और पैकेजिंग का कारोबार है। मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज किया गया था। तुषार को पहले जीएसटी की टीम भी गिरफ्तार कर चुकी है। दो माह तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें