फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच पड़ा भारी: रकम दो गुना कराने के चक्कर में गंवाए 2.75 लाख, बिटकॉइन में निवेश कराने के नाम पर की ठगी

Sun, 23 Jun 2024 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

साइबर जालसाजों ने बिटकॉइन में निवेश कराने का झांसा देकर इंजीनियर से 2.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने बिटकॉइन में निवेश के जरिये रकम दो गुना कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाजों ने बिटकॉइन में निवेश कराने का झांसा देकर इंजीनियर से 2.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने बिटकॉइन में निवेश के जरिये रकम दो गुना कराने की बात कही थी। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सेक्टर-62 स्थित आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर जालसाजों ने कुछ दिन पहले उनसें व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया था। उन्होंने बिटकॉइन में निवेश करने पर रकम दो गुना होने का झांसा दिया और एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया।

इसके बाद शुरुआती दौर में कुछ रकम जमा जमा कराई और वापस दे दी गई। धीरे-धीरे विश्वास जीतकर रकम जमा कराने का सिलसिला जारी रखा गया। इस तरह जालसाजों ने उनसे 2.75 लाख रुपये से अधिक निवेश करा लिए। जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तब आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया। इसके बाद पीड़ित इंजीनियर को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें