फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरे बालम खीरा से घायल हुई महिला, पैर में लगे 12 टांके

विज्ञापन
पेड़ से गिरे बालम खीरा से घायल महिला। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पेड़ों की छंटाई समय से नहीं होना सेक्टरवासियों के लिए समस्या बनती जा रही है। रविवार को अल्फा-2 में पेड़ से बालम खीरा फल सेक्टर निवासी महिला पर गिर गया। ऊंचाई से गिरे बालम खीरा से बुरी तरह घायल महिला के पैर में 12 टांके लगे हैं। सेक्टरवासियों ने कहा है कि बार-बार मांग के बाद भी पेड़ों की समय से छटाई नहीं की जा रही है। इसके विरोध में मंगलवार से सेक्टरवासी प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अल्फा-2 में मिथलेश (35) परिवार के साथ किराये पर रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। बालम खीरा के पेड़ की टहनियां मिथिलेश के घर पर ऊपर तक आ गई हैं। रविवार को वह घर पर काम कर रही थी। अचानक पेड़ से टूटकर बालम खीरा का फल मिथलेश के पैर पर गिरा। उसके पैर में काफी चोट आ गई। पड़ोसी उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां उसके पैर में 12 टांके लगाने पड़े।
सेक्टर निवासी नवीन भाटी और सविता शर्मा का आरोप है कि जब से अल्फा-2 सेक्टर बसा है, तभी से पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई है। पेड़ों की टहनियां बहुत से मकानों के अंदर तक आ गई हैं। उन्होंने कहा कि बालम खीरा के पेड़ काफी ऊंचे हो जाते हैं। जिनकी छंटाई करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आसपास बच्चे खेलते हैं। यदि किसी बच्चे या बड़े व्यक्ति के भी सिर पर यह भारी फल गिर जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। सेक्टर निवासी सविता शर्मा ने मंगलवार से प्राधिकरण कार्यालय पर सेक्टरवासियों के साथ सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन

4 किलो तक होता है वजन
बालम खीरा फल उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र जैसे भारत और अफ्रीका में मिलते हैं। इसके फल का आकार 60 सेंटीमीटर तक लंबा हो सकता है। जबकि वजन चार किलो तक होेता है। इनका आकार खीरे की तरह होता है। इसके बीज का प्रयोग त्वचा कैंसर और पथरी के उपचार में होता है। इसके वृक्षों की लंबाई 20 मीटर तक होती है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में भी यह पेड़ प्रचुर मात्रा में लगाए गए हैं।
पहले भी कई कारों के टूटे हैं शीशे
मिथिलेश के पड़ोसियों ने बताया कि जिस पेड़ से फल गिरा है वह करीब 50 फीट ऊंचा है। इससे पहले भी सेक्टर में कई बार घरों के सामने खड़ी गाड़ियों पर बालम खीरा फल गिरा है। इससे कई कारों के शीशे टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें