फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खंड के गांव कंसाली में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कारणों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। अभी पुलिस के सामने मृतका के परिजन खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

नगीना पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में कराया गया है। मृतका का करीब एक साल पहले विवाह हुआ था। इस मामले के जांच अधिकारी लाल सिंह ने बताया की सायबा पुत्री कासम निवासी कंसाली द्वारा आत्महत्या करने की पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद भारी पुलिस बल के साथ गांव कंसाली में मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की महिला का शव फंदे पर लटका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। फिलहाल नगीना पुलिस ने जांच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें