फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैसी है आइसक्रीम की गुणवत्ता, जांच में चलेगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

कैसी है आइसक्रीम की गुणवत्ता, जांच में चलेगा पता

-खाद्य विभाग की टीम ने चलाया अभियान, अलग-अलग जगह से 17 नमूने लेकर भेजा लैब
-साफ सफाई नहीं होने पर तीन फर्म को जारी किया गया नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आइसक्रीम की गुणवत्ता की जांच का अभियान चलाया। अलग-अलग जगह से आइसक्रीम के कुल 17 नमूने लिए गए, जिनको जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी में खामी मिली तो उसके खिलाफ वाद दायर किया जाएगा। साफ सफाई नहीं होने पर तीन फर्म को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (द्वितीय) खाद्य अर्चना धीरान ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा आधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में आइसक्रीम की गुणवत्ता की जांच का विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता ने सदरपुर सेक्टर-45 स्थित प्रतिष्ठान वालको क्यूएसआर कंपनी से निक ब्रांड मिक्स बेरीज एवं अल्फोंसो आम आइसक्रीम का नमूना लिया है। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश ने सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल स्थित निरुलाज से जफरानी बादाम पिस्ता और कुकीज़ एंड क्रीम आइसक्रीम, दिशा होटल्स प्राईवेट लिमिटेड से जेलेटो स्ट्रॉबेरी एवं कैंडी फ्लॉफ जेलेटो आइसक्रीम बलूटो ब्रांड का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। नोएडा की फर्म कोको कैफे, ग्रेनो वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल स्थित मोर हाइपर मार्ट व गौड़ सिटी-2२ स्थित फूड कैफे में साफ सफाई नहीं होने की शिकायत मिली। उसे नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है। साथ ही जवाब भी मांगा है। उन्होंने बताया कि जेवर स्थित राजपूत खान एंटरप्राइज से मदर डेयरी ब्रांड आइसक्रीम, श्रीराम एंटरप्राइजेज से वाडीलाल ब्रांड आइसक्रीम का नमूना लिया गया। ग्रेनो वेस्ट के गैलेरिया गौड़ सिटी से आमूल पार्लर आइसक्रीम और श्याम सेल्स से नमस्ते इंडिया और गिन्निस ब्रांड आइसक्रीम का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश ने सेक्टर-4 स्थित फर्म ब्लिंकइट से गोल्डन चॉकलेट आइसक्रीम व मालबरी आइसक्रीम का नमूना लिया। सेक्टर-62 स्थित ज्ञानी से बबलगम आइसक्रीम का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें