फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खरीदार, बिल्डर व किसानों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 15 और यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 21 जून को प्रस्तावित
विज्ञापन

जेपी इंफ्राटेक में फंसे 20 हजार खरीदारों को मिल सकती है राहत, छह हजार प्लाॅट वाली स्कीम लाने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आचार संहिता खत्म होने के बाद ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक प्रस्तावित कर दी गई है। ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 15 जून और यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 21 जून को होने की संभावना है। बोर्ड बैठक में खरीदार, बिल्डर, आवंटी, खेल सुविधाएं और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकास कार्य पूरे करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में अब यहां कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिन्हें इस बार बोर्ड बैठक में रखने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड बैठक में इस बार कुछ नई परियोजनाओं का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-18 में न्यूनतम आय वर्ग के लोगों के लिए 30 मीटर के छह हजार प्लॉट वाली स्कीम पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा जेपी इंफ्राटेक में फंसे 20 हजार खरीदारों की सहूलियत के लिए सुरक्षा कंपनी के साथ मुद्दों पर सहमति बनाने का प्रयास रहेगा। जेपी एसोसिएट्स ने जो अपना निरस्त प्लॉट बहाल कराने के लिए 200 करोड़ जमा करने का प्रस्ताव प्राधिकरण को दिया है, उस पर भी मंथन होगा। अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के तहत मामूली संसोधन कर कुछ और बिल्डरों को इसका लाभ देने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। किसानों से जुड़े मसले भी बैठक में रखे जाएंगे। कुछ नई योजनाएं लाने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें