फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिनौनी हरकत: ‘पुलिसकर्मी महिला से बोला- रूम शेयर करोगी मेरे साथ, पढ़ें पीड़िता की आपबीती और जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 03 Jul 2022 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।

सार

एक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि इस मामले की जांच एसीपी-3 पीपी सिंह को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल जोन के ईकोटेक-3 थाने में तैनात मुंशी (हेड कांस्टेबल) पर वेस्ट बंगाल की रहने वाली एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शांति भंग में पकड़े गए पति को छुड़ाने के लिए उसने मुंशी से मदद मांगी थी। पुलिसकर्मी ने महिला के साथ कार में गया और रास्ते में रूम शेयर करने की मांग करने लगा। इस पर पीड़िता ने यह कहते हुए फटकार लगाई कि वह उसकी बहन जैसी है। पीड़िता के आरोप लगाते का वीडियो शेयर करने के बाद डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने इस मामले की जांच एसीपी-3 पीपी सिंह को सौंपी है। एसीपी-3 का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। मुंशी थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर है। 

विज्ञापन

वेस्ट बंगाल की रहने वाली महिला अपने पति के साथ ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की सोसाइटी में रहती है। शुक्रवार को पड़ोसियों से विवाद के चलते पुलिस ने उसके पति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में महिला आरोप लगा रही है कि उसने थाने पर तैनात मुंशी से मदद मांगी। उसने कहा कि वह वेस्ट बंगाल की रहने वाली है। उसके पति की गिरफ्तार किए गए हैं। गौतम बुद्ध नगर में उसका कोई मददगार नहीं है।

महिला ने मुंशी से पति को छुड़ाने में मदद की मांग की। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे मदद का आश्वासन दिया। जब थाने से महिला के पति को मजिस्ट्रेट के यहां पेश करने ले जाया गया। तब मुंशी भी महिला के साथ कार में बैठकर वहां जाने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी ने महिला से कहा कि रूम शेयर करोगी? इस पर महिला ने उसे डांटते हुए कहा कि वह उसकी बहन जैसी है। पति को जमानत मिलने के बाद महिला ने मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें