फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान रूप से भागीदारी से मजबूत होता है लोकतंत्र : विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने बारबाडोस में आयोजित 68वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लोकतंत्र तभी शक्तिशाली होता है जब समाज में हर क्षेत्र, वर्ग व निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से भागीदारी होती है। भारत का लोकतांत्रिक अनुभव सांविधानिक मूल्यों, कानून के शासन और जन केंद्रित प्रशासन का उदाहरण है। ये बातें दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित 68वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में कहीं।
विज्ञापन

लोकतंत्र के समर्थन में हमारी संस्थाओं को सुदृढ़ बनाना विषय पर आयोजित कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सच्चे अर्थों में लोकतंत्र केवल चुनावी प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि यह समानता, उत्तरदायित्व और नागरिक सहभागिता की जीवंत संस्कृति के रूप में विकसित होना चाहिए। लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और नैतिक शासन व्यवस्था ही जन विश्वास को बनाए रखने की कुंजी है। किसी लोकतंत्र की मजबूती इस बात से आंकी जाती है कि संस्थाएं कितनी निष्पक्ष हैं। प्रतिनिधित्व कितना समावेशी है और शासक वर्ग का विवेक कितना जागृत है। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का उल्लेख करते हुए 1993 में हुए 73वें और 74वें संविधान संशोधन, पंचायती राज, नगरीय निकायों को संवैधानिक दर्जा देने, स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक सुधार ने करीब 14 लाख महिलाएं सक्रिय रूप से जनजीवन में भागीदार बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें