फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दनकौर-बिलासपुर रोड पर जलभराव बना मुश्किलों का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाला न होने के कारण जरा सी बारिश में बढ़ जाती है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दनकौर रोड से कई गावों को जाने वाले रास्ते पर हर समय पानी भरा रहता है। थोड़ी सी बारिश के बाद मार्ग पर पानी भर जाता है। यहां नाला न होने के कारण पानी की निकासी भी नहीं हो पाती है।
बिलासपुर से दनकौर रोड यह मार्ग तालड़ा, झालड़ा, रोशनपुर, धनौरी, गड़ाना, ठहराना समेत अन्य गांवों के लिए मुख्य मार्ग है। इस रास्ते से सुबह से शाम तक स्कूलों की बस, नौकरी पेशा लोग, मजदूर ड्यूटी करने के लिए जलभराव से ही होकर जाते हैं। मुख मार्ग पर पानी भरा होने के कारण पैदल निकलना तो संभव ही नहीं है। तालड़ा गांव के अजय नागर ने बताया कि कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क किया, परंतु उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। इस समस्या को लेकर पिछले दिनों ग्रामीण विधायक धीरेंद्र सिंह से भी मिले थे। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

-
कुछ वर्ष पहले नाला बनाया गया था, लेकिन यह कहीं ऊंचा तो कहीं नीचा है। इसके चलते यहां हर समय पानी भरा रहता है। बरसातों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं।
अजय नागर, निवासी तालड़ा

-
आसपास के कई गांवों के लोग दनकौर बिलासपुर के लिए निकलते हैं तो पानी के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम की प्रधानी खत्म होने के बाद क्षेत्र के लोग अपनी स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

विमला देवी, निवासी
-
गांव की समस्याओं को प्राधिकरण के अधिकारी लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। वह गांव की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। कई बार ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बिट्टू नागर, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें