फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GreNo: नंद गोपाल नंदी आज से करेंगे तीनों प्राधिकरणों की समीक्षा, बिल्डर-खरीदार मामले में अब तक की रिपोर्ट अहम

Fri, 04 Jul 2025 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

नंदी  विभागों के कार्य देखेंगे। परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी मांगेंगे। इस बाबत प्राधिकरणों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी शुक्रवार और शनिवार को नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण की समीक्षा करेंगे। विभागों के कार्य देखेंगे। परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी मांगेंगे। इस बाबत प्राधिकरणों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक विकास मंत्री शुक्रवार को सुबह 11 बजे से नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक शुरू करेंगे। इस दौरान औद्योगिक, संस्थागत, आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, हाउसिंग विभाग के कामकाज आदि देखेंगे। साथ ही इन विभागों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखेंगे। 

बैठक में लैंड बैंक को भी लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। बिल्डर-खरीदार मामले में अब तक की प्रगति रिपोर्ट अहम रहेगी। वजह यह कि अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू करने के बाद भी प्राधिकरणों ने इस मामले में प्रगति नहीं की है। 
विज्ञापन


दोपहर बाद जाएंगे ग्रेटर नोएडा
करीब दो बजे दोपहर में वह ग्रेटर नोएडा के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में करीब ढाई बजे से विभागीय समीक्षा शुरू होगी, जो  करीब 4.30 बजे तक चलेगी। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के साथ बिल्डर परियोजनाओं के फ्लैट खरीदार और औद्योगिक विकास पर जोर रहेगा।

औद्योगिक निवेश को बढ़ाने पर विशेष जोर है। बैठक प्राधिकरण के सभागार में होगी। इसके बाद शनिवार को सुबह 11 बजे यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी, जिसमें परियोजनाओं पर सवाल-जवाब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें