फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इकोविलेज-1 में पानी की समस्या बरकरार, मेंटेनेंस एजेंसी बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरानी एजेंसी को रातोंरात हटाया, निवासियों ने लगाया एजेंसी को बदलने में पारदर्शिता नहीं बरतने के आरोप
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इकोविलेज-1 सोसाइटी में पानी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। निवासियों ने रविवार देर रात सोसाइटी के बाहर काफी देर तक हंगामा किया। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने निवासियों को सड़कों से हटाया। उन्होंने आईआरपी के अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद रातोंरात सोसाइटी की रखरखाव करने वाली ग्रेविटी एजेंसी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उसकी जगह पुरानी एजेंसी वाईजी स्टेट की वापसी कराई गई है।
हालांकि निवासियों का आरोप है कि एजेंसी के बदलने में पारदर्शिता नहीं रखी गई है। यह एजेंसी पहले भी काम करती थी। इसकी सेवाओं के कारण ही इसे हटाया गया था। निवासियों को आशंका है कि पुरानी एजेंसी को फिर से प्रभार देने से राहत नहीं मिलने मिलेगी। निवासी संजय शर्मा ने बताया कि 25 से अधिक टावर के लोग पानी की समस्या से परेशान है। पानी की सप्लाई सोमवार को कुछ टावरों में हुई है,लेकिन कम दवाब से ही पानी आ रहा है।
विज्ञापन

कई निवासियों ने बताया है कि उनके यहां अब तक पानी नहीं आया है। उन्होंने बताया है कि मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से 48 घंटे में सप्लाई पूर्ण रूप से सही होने का दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी एजेंसी के वापस आने के बाद हालात में बदलाव होने की उम्मीद कम ही है। निवासियों का आरोप है कि रक्षा बंधन के दिन भी सोसाइटी के कई टावरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। त्योहार के दिन जब घर पर रिश्तेदार आए तब उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ा। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन से शिकायत भी की गई, लेकिन लोगों के लिए पानी के टैंकर भी नहीं मांगे गए, जिससे नाराज होकर रविवार रात लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


समाधान
निवासियों का आरोप है कि पहले पानी की समस्या का समाधान तुरंत होता था। अब निवासी सात-सात दिनों पानी की समस्या की शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होता। मामले में मेंटेनेंस एजेंसी से लगातार शिकायत की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें