फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसिफिक स्पोर्ट्स लीग का आगाज, 750 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल के परिसर में सोमवार से दो दिवसीय पैसिफिक स्पोर्ट्स लीग 2025 का आगाज हुआ। इसमें 30 से अधिक स्कूलों से करीब 750 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन बैडमिंटन, शतरंज और फुटबॉल में हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बैडमिंटन कोर्ट पर खिलाड़ियों की तेजी देखने को मिली। वहीं, शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों की रणनीति ने प्रभावित किया। फुटबॉल के मैदान पर गोल दागने की होड़ ने माहौल को जोशीला बना दिया। पहले दिन ओपनिंग राउंड के मुकाबले खेले गए। इनमें विभिन्न स्कूलों की टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फुटबॉल के सेमीफाइनल में समरविले ग्रेटर नोएडा, प्रज्ञान स्कूल, साल्वेशन ट्री स्कूल और पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल की टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें