फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों में गहराया जलसंकट, रात आठ बजे के बाद सूख रहे नल

विज्ञापन
विज्ञापन
गामा-एक, अल्फा-दो और सेक्टर बीटा-दो के निवासियों को परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। निवासियों का आरोप है कि सुबह, दोपहर और शाम को होने वाली पानी की आपूर्ति समय से पहले ही बंद हो जा रही है। जहां आपूर्ति हो भी रही है, वहां कम दबाव के कारण ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सेक्टर बीटा-दो में रात आठ बजे के बाद अधिकांश घरों में नल सूख जाते हैं, जिससे लोगों को पीने और घरेलू जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गामा-एक के निवासियों ने बताया कि समय पर भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई परिवारों को पानी स्टोर करने के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन तब तक सप्लाई बंद हो जाती है। आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों और शिकायत पोर्टल पर समस्या दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि शिकायत के बाद केवल आश्वासन मिलता है, जबकि जमीनी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। अल्फा-दो में रहने वाले हर्षित ने बताया कि गर्मी और उमस के बीच जल संकट ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें