फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के गांव में ओवैसी के भाषण के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण

विज्ञापन
दुरियाई गांव में सचिन का समर्थन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोली चलाने के आरोपी सचिन शर्मा के समर्थन में उसके गांव दुरियाई के ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत की। पंचायत में ग्रामीणों ने असदुद्दीन औवेसी के भाषण के प्रति नाराजगी जताई। हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे लोगों ने ओवैसी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सचिन के परिजनों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ओवैसी को समुदाय विशेष के खिलाफ बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। ग्रामीणों ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुरियाई गांव में एकत्रित हुए। युवाओं के हाथों में पोस्टर थे। जिसमें ओवैसी से समुदाय विशेष विरोधी बयान नहीं देने की मांग की गई थी। पोस्टर पर देशभक्त सचिन लिखा था। ग्रामीणों ने कहा कि ओवैसी लंबे समय से भड़काऊ भाषण देते रहे हैं। भाषण से आक्रोशित होकर सचिन ने कदम उठाया है। ओवैसी भड़काऊ भाषण देने बंद करें।
ग्रामीणों का कहना है कि अभी ओवैसी के भड़काऊ भाषण के विरोध में सोशल मीडिया पर आवाज उठाई जा रही है। जल्द ही सड़क पर आंदोलन कर विरोध किया जाएगा। वहीं सचिन के परिजनों ने ग्रामीणों को स्वयं ही शांत करके वापस भेजा। ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को आश्वस्त किया है कि उनको जब भी जरूरत होगी गांव के लोग उसने साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें