फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव धांधुका स्थित हरीजन मोहल्ला में बीते 25 साल से पानी नहीं आ रहा है, जिससे ग्रामीणों ने आगामी पंचायती चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस बारे में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग, जिला प्रशासन, सीएम विंडो, ग्रीवेंस कमेटी के अलावा हाल ही में नूंह दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को इस बारे में अवगत कराया है, लेकिन अब तक गांव में पानी की एक बूंद नहीं आ रही है। इससे ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति भारी रोष पनप रहा है। धांधुका गांव के हरिजन मोहल्ले में लोग पानी नहीं आने से काफी परेशान हैं। हालांकि गांव के दूसरे हिस्से में जरूर पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण इस्तयाक चेयरमैन, श्रीचंद, बलबीर नंबरदार, चंदगीराम, हरपती, हिप्पी, पप्पी, बल्ला देवी व चमेली ने बताया कि पंच, सरपंच, ब्लॉक मेंबर, जिला पार्षद ही नहीं वह आने वाले समय में लोकसभा व विधानसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह गांव में गरीबी लोग है उनको पानी नहीं आने से मोल का पानी पीना पड़ रहा है। एक टैंकर का पानी 1500 में खरीदना पड़ रहा है। कई गांव के लोग शहर का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देती है धरातल पर असलियत कुछ और है। अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। कई बार विभाग के जेई व एसडीओ से मिले लेकिन उनको हर बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है। अब अधिकारियों ने उनसे मिलना भी बंद कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी की अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह गुरुग्राम अलवर हाइवे को बंद कर अपना रोष प्रकट करेंगे। इस बारे में उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या के बारे में जानकारी लेकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें